बरेली, जनवरी 6 -- शारीरिक अक्षम युवक से युवती की शादी करा दी गई। मामले की जानकारी होने पर युवती ने विरोध किया तो उसे पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। मामले में थाना किला में पति समेत चार पर रिपोर्ट लिखाई गई है। किला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी अप्रैल 2025 में विशारतगंज क्षेत्र के युवक से हुई थी। युवती के मुताबिक शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च करने के साथ ही सात तोला सोना भी दिया गया। शादी के बाद वह ससुराल पहुंची तो पति उससे दूरी बनाकर रहता था। कारण पूछा तो तबीयत खराब बताई, मगर बाद में उसने बताया कि वह शारीरिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज चल रहा है। इस पर युवती ने झूठ बोलकर शादी करने पर आपत्ति जताई तो उससे मारपीट की गई। 28 सितंबर को पति अपने परिजन के साथ उसे लेकर मायके पहुंचा। वहां समझौते में तय हुआ कि पति हर महीने भरण-पोषण के लिए...