जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- जमशेदपुर। मानगो में एक महिला से धोखाधड़ी में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। उनका नाम सज्जाद अली और औरंगजेब खान है। मामले में चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पीड़िता शहबाज आरिफ, रोड नंबर 6 ओल्ड पुरुलिया रोड मानगो द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर पुलिस ने थाने में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एकमत होकर साजिश रची और धोखाधड़ी की। मामले में मुख्य आरोपी औरंगजेब खान, रज्जाक कॉलोनी, धतकीडीह, दूसरा आरोपी मो. नसीम शेख, तीसरा आरोपी यासमीन अख्तर, गोलमुरी मुस्लिम बस्ती और चौथा आरोपी ड्राइवर सुशांत शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से झांसा देकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया। मामले में दस्तावेजों की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...