रांची, अप्रैल 17 -- पिपरवार, संवाददाता। खलारी थाना क्षेत्र के डुंडू गांव की एक दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिला रुक्मिणी देवी (पति जयनाथ महतो) के बैंक खाते से गांव के ही युवक द्वारा करीब 84 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर पैसा निकाली का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी महिला ने बताया कि पैसे की निकासी करने वाला व्यक्ति उसी गांव का देवनाथ महतो (पिता माधव महतो) है। महिला ने बताया कि मामला उजागर होने पर आरोपी ने 35 हजार रुपए नगद लौटाया, लेकिन शेष राशि देने से साफ इंकार कर रहा है। इसको लेकर रुक्मिणी देवी ने पिपरवार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया, बचरा शाखा के अकाउंट नंबर 498210110007163 से यह राशि निकाली गई है। फिलहाल पिपरवार पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। महिला ने प्रशासन से पूरे पैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.