गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र के खैरातीनगर निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर धोखाधड़ी करने और प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले में मोनिका ने आरोपियों के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया है। मोनिका ने बताया कि उन्होंने एक महिला से प्लॉट खरीदा था और उस पर निर्माण कार्य करा रही थी। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रूकवाकर प्लॉट पर कब्जा करते हुए खुद निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए वहां से उन्हें भगा दिया। फिर वहां आने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि ऋषिपाल ने फर्जी कागजात तैयार कराकर प्लॉट अपने भतीजे विशाल के नाम कर दिया है। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...