बस्ती, मई 15 -- बस्ती। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का मोबाइल गलती से कहीं गिर गया। यह फोन किसी जालसाज के हाथ लग गया। उसने मोबाइल में लगे सिम की मदद से खाते से एक लाख 46 हजार 320 रुपये निकाल लिया। खाते से पैसा निकलने की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने घटनाक्रम की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगी के मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लालगज थानाक्षेत्र के लालगंज गांव निवासी मो. उमर ने तहरीर देकर बताया है कि वह सब्जी खरीदने के लिए बाजार गए थे। रास्ते में कहीं उनका मोबाइल फोन गिरकर खो गया। मोबाइल में जो सिम लगा था। उसमें ऑनलाइन पेमेंट एप, बैंक का खाता लिंक था। मोबाइल के साथ सिम खोने के बाद जब वह नया सिम निकलवाते, तब तक इस सिम की मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.