विकासनगर, मार्च 12 -- जमीन धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित लाखन पुत्र हरनंद निवासी वार्ड नंबर एक, बंसीपुर हरबर्टपुर ने बताया कि मौजा प्रतीतपुर कल्याणपुर तहसील विकासनगर में स्थित 0.1680 हेक्टेयर भूमि जगवीर सिंह पुत्र फूल सिंह के नाम से चली आ रही थी। उन्होंने जगवीर सिंह से यह भूमि खरीदी। जिसका विक्रय पत्र उप रजिस्टार विकासनगर के समक्ष संपादित किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री के बाद जगवीर सिंह ने भूमि एक अन्य व्यक्ति मधुकांत कौशिक पुत्र रघुनाथ प्रसाद कौशिक निवासी कैनाल रोड किशनपुर देहरादून को विक्रय कर दी। आरोप है कि जगवीर सिंह के साथ राजीव आनंद पुत्र गिरीश आनन्द, सीमा अहलूवालिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.