रामपुर, जनवरी 3 -- उत्तराखंड के एक व्यापारी ने स्थानीय व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें चावल के कारोबार में धोखाधड़ी करते हुए छह लाख रुपये हड़प लेने और जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया गया है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के गांव बरखेड़ा पांडेय निवासी सुमेर कौशिक का कहना है कि वह चावल का कारोबार करते हैं। उन्होंने अपनी फर्म के माध्यम से स्थानीय तहसील के दिबदिबा गांव स्थित पंजाब ट्रेडिंग कंपनी फर्म के स्वामी बलजीत सिंह से 3,290 रुपये की दर से 300 कुंतल चावल का सौदा किया और बीती 2 नवंबर 2023 को माल भी दे दिया। इसके बाद व्यापारी बलजीत चावल की कुल रकम 9.87 लाख रुपये देने में आनाकानी करने लगे। काफी दबाव बनाने पर बड़ी मुश्किल से व्यापारी ने केवल 3.87 लाख रुपये दिए। बीती 1 दिसंबर 2024 को वह व्यापारी को खोजते हुए हाईवे स्थित स्...