आरा, नवम्बर 27 -- आरा। टाउन थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह नगर थाने के गांव गुड़हटी मोहल्ला निवासी सुमित कुमार सोनी बताया जा रहा है। उसे झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया है। उसके लिए टाउन थाना पुलिस की एक टीम झारखंड गई थी। पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी के एक मामले में कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निर्गत था। सिंडिकेट निवासी सोनू कुमार से सात लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में केस किया था। बताया जा रहा है कि उसकी ओर से आधा दर्जन से अधिक लोगों से धोखाधड़ी की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...