किशनगंज, जनवरी 12 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड के जिरनगच्छ पंचायत अंतर्गत धोकरपेट गांव में हड़कंप मच गया। मोहम्मद ताहिर की दुकान के अंदर एक विशाल अजगर नजर आते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए, लेकिन स्थानीय लोगों ने सतर्कता बरतते हुए दुकान को घेर लिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान खोलते समय अचानक अजगर दिखा। दुकानदार ताहिर ने तुरंत आसपास वालों को सूचना दी और वन विभाग को कॉल किया। करीब एक घंटे तक अजगर दुकान में ही रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया।घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम फौरन पहुंची। अधिकारियों ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ा और सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के दौरान टीम ने भीड़ को दूर रखा ताकि कोई हादसा न हो। अजगर को प्राकृतिक आवास में छोड़ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.