दरभंगा, अप्रैल 10 -- सदर थाना क्षेत्र के धोई घाट में मंगलवार की देर शाम विवाद के दौरान दो युवकों को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। उनकी पहचान रामनाथ यादव के पुत्र अरविंद कुमार यादव और शशिभूषण कुमार यादव के रूप में की गई है। उनके चाचा विश्वनाथ यादव ने बताया कि मेले में कुछ असामाजिक तत्वों ने बिना वजह उनके भाई रामनाथ यादव के पोते की पिटाई कर दी थी। जानकारी मिलने पर उनके भाई अपने दो बेटों के साथ मामले की जानकारी लेने वहां गए थे। मामला को रफा दफा करने के बजाय असामाजिक तत्वों ने उनके बेटे अरविंद और शशि पर हमला कर दिया। बुरी तरह उनकी पिटाई की गई। आनन फानन में दोनों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...