धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद, वरीय संवाददाता धैया मंडल बस्ती दुर्गा मंडप प्रांगण में रामलीला के दूसरे दिन शनिवार को कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। कलाकारों ने अपनी कला से दिखाया कि रामलीला में विश्वामित्र जी अपने यज्ञ की रक्षा के लिए महाराज दशरथ के पास जाकर राम लक्ष्मण की याचना करते हैं। महाराज दशरथ पुत्र मोह में पड़कर राम-लक्ष्मण को देने से इनकार कर देते हैं। तब वशिष्ठ जी महाराज दशरथ को समझाते हैं। इसके बाद राम लक्ष्मण को मुनि जी को सौंप देते हैं। आगे जाने पर पिशाचिनी ताड़का का वध करने के लिए विश्वामित्र जी राम को आदेश देते हैं। प्रभु राम ने कहा कि ताड़का नारी है और नारी के ऊपर मैं अस्त्र नहीं उठाऊंगा। मुनि जी समझाते हैं कि जो अनीति के मार्ग पर चलने लगे उसका वध कर देना चाहिए। इस प्रकार भगवान राम ताड़का का वध करते थे। रामलीला मंचन में राम का कि...