जयपुर, अक्टूबर 4 -- रामेश्वर लाल डूडी-राजस्थान कांग्रेस के एक कद्दावर नेता-शुक्रवार देर रात इस दुनिया से चले गए। उम्र 62 साल। 25 महीने से कोमा में रहने के बावजूद, उनका नाम और उनके किस्से राजनीति की गलियों में आज भी गूंजते हैं। डूडी अपने समर्थकों के लिए किसी भी मोर्चे पर लड़ने से पीछे नहीं हटते थे। उनके लिए जमीनी राजनीति का मतलब केवल वोट नहीं, बल्कि लोगों की आवाज़ बनना था। उनके नेतृत्व की मिसालें अनगिनत हैं। बिजली कंपनी के खिलाफ हुए आंदोलन में जब कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए, तो डूडी ने तत्कालीन गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया को बुलाकर साफ कह दिया-"हमारे साथी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उस अधिकारी को भी हटाओ।" कटारिया हैरान रह गए, लेकिन डूडी की बात माननी पड़ी। परिणामस्वरूप मामले रफा-दफा हुए और अधिकारी को हटाया गया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.