सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- कूरेभार, सुलतानपुर। थाना क्षेत्र कूरेभार में देर रात अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जोगीवीर निवासी मुनीश वर्मा अपनी निजी ब्रेजा कार से एक निमंत्रण समारोह से घर लौट रहे थे। घर के पास जोगीवीर के निकट हाईवे पर अचानक कार के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत वाहन रोककर नीचे उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से दाहिनी ओर चली गई और धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि चालक समय रहते कार से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। मुनीश वर्मा ने बताया कि कार को खरीदे अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था। थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.