हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। नुमाइश मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में वृंदावन से आए कलाकारों ने लंका दहन की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। लीला के अनुसार सीता की खोज में वानर सेना समुद्र तट पर पहुंचती है। वहां जामवंत हनुमान को उनका बल स्मरण कराते हैं। इसके बाद हनुमान समुद्र लांघकर लंका पहुंचते हैं। विभीषण से मिलकर सीता का पता लगाते हैं। अशोक वाटिका में रावण द्वारा सीता को धमकाने का दृश्य और हनुमान द्वारा मुद्रिका प्रदान करने की लीला अत्यंत मार्मिक रही। बाद में मेघनाथ द्वारा बंदी बनाए जाने और पूंछ में अग्नि लगाए जाने के पश्चात हनुमान द्वारा सोने की लंका दहन का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य आयोजकों में राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित, अमलेन्द्र नाथ मिश्रा, संजीव कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे...