उरई, दिसम्बर 5 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में गुरुवार देर रात बारात में शामिल होने आई एक बस में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे के वक्त बस में कोई सवार नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था जबकि समय रहते बस में मौजूद ड्राइवर और कंडक्टर ने उठकर अपनी जान बचाई। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी के रहने वाले शिव कुमार तिवारी के लड़के की बारात थी जिसे लेकर प्राइवेट बस सामी से खेरई उमरी गई थी। रात में जब बाराती विवाह कार्यक्रम में शामिल थे, तब बस एकांत स्थान पर खड़ी थी। बस में चालक और परिचालक मौजूद थे जो वाहन में ही आराम कर रहे थे। अचानक बस के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख चालक और परिचालक ने तुरंत बस से ...