बक्सर, दिसम्बर 11 -- फोरलेन फोरलेन पर चंदा गांव के समीप पलभर में आग ने ट्रेलर को चपेट में लिया आग लगने के साथ ही सड़क किनारे पलट गई ट्रेलर, पूरी तरह राख हुआ फोटो संख्या- 18, कैप्सन- फोरलेन पर चंदा गांव के समीप सीमेंट लदे ट्रेलर में लगी आग। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के समीप आरा-बक्सर फोरलेन पर बुधवार की मध्य रात्रि एक सीमेंट लदे ट्रेलर में आग लग गई। पलभर में आग ने भीषण रुप ले लिया। फोरलेन पर आग लगते ही अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जल रहे ट्रेलर की ट्रॉली पलट गई। भीषण अगलगी के बीच चालक और खलासी ने केबिन से कूदकर जान बचाई। इसकी सूचना मिलते ही नया भोजपुर के थानाध्यक्ष चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से रोकने के प्रयास में जुट गए। आसपास से पानी लाकर आग पर काबू करने का प्रयास हुआ, तबतक ट्रेलर ...