बलिया, मार्च 23 -- बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय मोड़ पर लम्बे समय से पुलिया का निर्माण होने से लोग परेशान हैं। रविवार को दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर खड़ा होकर विरोध जताया तथा अफसरों से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। बताया जाता है कि बांसडीह-बलिया मार्ग से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर घुमते ही महींनो से पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों को लगा कि कुछ दिनों में काम पूरा हो जायेगा तथा आवाजाही आसान हो जायेगी। हालांकि अधर में काम के लटके होने से निर्माणस्थल के पास से उड़ रही धूल लोगों के लिए सांसत बनती जा रही है। सबसे अधिक दिक्कत आसपास के दुकानदारों को हो रही है। धूल के उड़कर दुकानों तक पहुंचने से सामान खराब हो रहे हैं तथा इसका असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। इस समस्या से परेशान दुकानदारों ने रविवार को सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.