नई दिल्ली, जनवरी 28 -- -पीडब्ल्यूडी ने इस वर्ष 160 किलोमीटर सड़कों को पक्का करने का तय किया लक्ष्य नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सड़कों को धूल मुक्त बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पायलट प्रोजेक्ट के तहत चार मार्गों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करेगा। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी इस काम के लिए सड़कों को चिह्नित किया जाएगा। फिर उनकी मरम्मत, फुटपाथ संवारने और हरियाली बढ़ाने का काम किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 160 किलोमीटर लंबी सड़कों को पक्का करने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाली विकसित करने के लिए 85.70 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से परियोजना को अंजाम दिया जाएगा। 3300 किलोमीटर सड़कों को मरम्मत की जरूर...