नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस ने प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शनिवार की शाम जारी बयान में कहा कि सरकार धूल और मलबे के निस्तारण में नाकाम रही है। सरकार के पास इसके लिए कोई मैकेनिज्म नहीं है। यादव ने सरकार पर तंज करते हुए कहा कि दिसंबर में ठिठुरन वाली सर्दी शुरू होने पर अब जाकर भाजपा सरकार को यह ध्यान आया कि मेट्रो निर्माण से होने वाले प्रदूषण पर भी नियंत्रण करना है। यादव ने कहा कि दिल्ली नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एनडीएमसी, दिल्ली छावनी बोर्ड, डीएमआरसी, डीडीए सहित अन्य विभागों के लिए धूल और मलबा निस्तारण पर एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की जानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...