लोहरदगा, मई 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में रविवार की शाम धूल भरी आंधी ने तबाही मचा दी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कई पेड़ और डालियां गिर गईं। होर्डिंग और शीट के छप्पर उड़ गए। सदर थाना क्षेत्र के मैना बागीचा नदिया हिंदू हाई स्कूल गेट के समीप विशालकाय आम का पेड़ बाराती बस के ऊपर गिर गया। घटना के समय बस पार्क थी। इसमें कोई भी मौजूद नही था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पेड़ मलबा बस पर से हटाया गया। बस को काफी क्षति पहुंची है। धूल भरी आंधी ने जिले को अस्त-व्यस्त कर दिया। आंधी के साथ कई जगहों पर बारिश की बौछारें भी पड़ी हैं। पिछले कुछ दिनों से लगभग रोज ही दोपहर के बाद मौसम का रूख बदल रहा है। बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की घटनाओं से जान-माल का नुकसान हुआ है। अब आंधी तबाही मचा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.