घाटशिला, अगस्त 27 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया गांव में गणेश पूजा कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को धूमधाम से गणेश पूजा आयोजित की गई है। गणेश मंदिर के पास भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं देवनदी से कलश यात्रा के साथ पुजारी प्रणव पंडा द्वारा पंडाल तक घट लाया गया। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में 108 महिलाएं तथा युवती शामिल थीं। गांव का परिभ्रमण करते हुए कलश यात्रा पंडाल तक पहुंची। इसके बाद घट की स्थापना की गई। इस दौरान पूजा करने के लिए पुरुष और महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की। पूजा को सफल बनाने के लिए राजीब भोल,लालटू घाटवारी,नारायण जाना,रिंकू बेरा,पल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.