महाराजगंज, मार्च 13 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। नो स्मोकिंग डे पर धूम्रपान छोड़ने को लोगों को प्रेरित करने के लिए सीएमओ कार्यालय कक्ष में बैठक हुई। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि धूम्रपान से होने वाले नुकसान को बताते हुए धूम्रपान छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करना जरूरी है। क्योंकि धूम्रपान करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ दूसरों के भी स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने नो स्मोकिंग डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। लोगों को स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए धूम्रपान से दूर रहना होगा। इसके लिए अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना होगा। धूम्रपान छोड़ कर ही धूम्रपान मुक्त वातावरण का सृजन किया जा सकेगा। धूम्रपान से फेफड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.