लखीसराय, जनवरी 26 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय जिले में सरस्वती पूजा का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। स्कूलों से लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित विद्या की देवी माता सरस्वती की प्रतिमाओं का रविवार को विसर्जन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया गया।जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर शहर में स्थापित सभी प्रतिमाओं का रविवार को ही विसर्जन किए जाने का आदेश जारी किया गया था। इसी के आलोक में प्रशासन, पुलिस बल और नगर परिषद की निगरानी में विसर्जन जुलूस निकाले गए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही विभिन्न स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा स्थापित प्रतिमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.