मऊ, अक्टूबर 9 -- मऊ। प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक मंगलवार की देर शाम घास बाजार स्थित राजगद्दी के मैदान में समारोहपूर्वक सम्पन्न हो गया। राम का राज्याभिषेक होते ही पूरा शहर क्षेत्र भक्तिमय वातावरण और जय श्रीराम के जयकारों के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस और पीएससी के जवानों के साथ अधिकारी गस्त कर रहे थे। रामराज्याभिषेक के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम 14 साल का वनवास पूरा कर जानकी सहित अयोध्या लौट आते हैं। भगवान श्रीराम, माता जानकी व लक्षमन को देखकर भाई भरत के खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। पूरे विधि विधान के साथ मुनि वशिष्ठ द्वारा तिलक लगाकर प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाता है। राज्याभिषेक होते ही पुष्प की वर्षा होने लगी और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.