उरई, फरवरी 6 -- उरई। श्रीआदर्श संस्कृत महाविद्यालय उरई में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य बंधुओं के बालकों को संस्कारित करने के उद्देश्य से 22 बटुकों का मुंडन, यज्ञोपवीत, वेदारंभ संस्कार कराया गया। जनेऊ संस्कार प्रातः 4 बजे से क्षौर कर्म मुंडन संस्कार, कौपीन धारण, मंडप प्रवेश, गणेश पूजन, शंख पूजन, घंटा पूजन, कलश पूजन देव पितृ निमंत्रण, मातृका पूजन, सर्वदेव पूजन, सूर्य दर्शन, काशी गमन, वेदारंभ, ब्रह्मचर्य व्रत का संकल्प, गायत्री मंत्र आहुति पूजन कार्य आचार्य रविशंकर और मोहित मिश्र ने विधि विधान से संपन्न कराया। शुक्रवार को यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। प्राचार्य डॉ पूर्णेन्द्र मिश्र ने कहा यज्ञोपवीतं परमं पवित्रम् यज्ञोपवीत परम पवित्र है। जनेऊ संस्कार और अनुशासन के लिए धारण करवाया जाता है। कहा कि ब्रह्मचारियों को अत्यधिक कटु, अम्ल नमक भक्षण, बाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.