बोकारो, मई 11 -- जरीडीह बाजार। बेरमो के संडे बाजार जरीडीह बस्ती में सूरजाही पूजा धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से यह पूजा की। यह भी बताया कि यह पूजा एक पीढ़ी के बाद दूसरा पीढ़ी को करना अनिवार्य है। मान्यता है यह पूजा करने से घर में सुख समृद्धि व संतान वृद्धि होती है। यह पूजा सूर्यदेव की होती है। महिला-पुरुष दोनों ने मिलकर यह पूजा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...