सिमडेगा, मार्च 21 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के बाजार टोली में गुरुवार को रामनवमी पर्व को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र बड़ाईक ने की। बैठक में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि इस वर्ष पर्व के मौके पर झांकी भी निकाली जाएगी। बैठक में समिति का गठन भी किया गया। जिसमें मनोज महली को अध्यक्ष, अविनाश बड़ाईक को उपाध्यक्ष, परमानंद कुमार को सचिव, गौरव महतो, राहुल सिंह और विजय सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में सुदामा मांझी, अमित बड़ाईक, प्रदीप बड़ाईक, सुधीर महली, पंकज महली, आकाश शर्मा, सुभाष महतो, अभय कुमार, लाल बाबू, देवराज दास, धंराज दास, साहुल सिंह, राजू बाघवार, मनबहाल सिंह, गोविंद महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.