कौशाम्बी, जनवरी 30 -- दोआबा में इस बार भी संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। संत शिरोमणि रविदास पीठ के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश गोयल ने बताया कि इस मौके पर जिला मुख्यालय मंझनपुर से लेकर कड़ा धाम स्थित आश्रम तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कड़ा के संत रविदास आश्रम में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों अनुयायियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने सर्व समाज के लोगों से कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया है। बताया कि संत रविदास एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त जाति प्रथा और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। भगवान की भक्ति के साथ प्रेम का भी संदेश दिया था। उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। संत रविदास ने समाज में महिलाओं के अधिकारों की बात की थी। उन्होंने शिक्षा और ज...