अल्मोड़ा, जनवरी 7 -- हर साल की तरह इस बार भी ऐतिहासिक कटारमल सूर्य मंदिर में सूर्य पर्व मेला आयोजित होगा। आयोजकों ने इसी तैयारी शुरू कर दी है। प्रधान उमा देवी ने बताया कि 11 जनवरी को 19 वें मेले का आयोजन होना है। मेले में क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचेंगे। बताया कि मेले की आयोजन को लेकर प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। भंडारे के साथ मेले का समापन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...