लखीसराय, मार्च 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार दिवस के अवसर पर लखीसराय में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 22 से 24 मार्च तक जिले में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारिया जोर पर हैं। बिहार दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में सोमवार को केआरके मैदान व नगर भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केआरके मैदान में भव्य पंडाल बनाने, कृषि मेला आयेाजित करने, 40 स्टाल विभिन्न विभाग के द्वारा लगाने के लिए स्थल का चयन पर विचार किया गया। डीएम ने कहा कि 22 से 24 मार्च तक जिले में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ बिहार दिवस मनाने को लेकर निर्णय लिया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम की सफलता को लेकर पदाधिकारियों को अलग-अलग ड्यूटी दी गयी है। इस दौरान बिहार दिवस पर सभी सरकारी कार्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.