बक्सर, अक्टूबर 21 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली का त्योहार पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीते सोमवार की रात शहर से लेकर गांव तक जगमगाते रहे। पटाखे भी खूब फोड़े गए। आचार्य पंडित लक्ष्मण दूबे लहरी ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। बीते सोमवार को दीपावली के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक की रौनक देखते ही बन रही थी। घरों की साफ-सफाई से लेकर रंग-रोगन के चलते माहौल काफी खूबसूरत लग रहा था। शाम ढलते ही लोगों ने दीप जलाने शुरु किए। इधर, युवकों और बच्चों की टोली पटाखों पर टूट पड़ी। चारों तरफ से पटाखों की गूंज सुनाई पड़ने लगी, जो देर रात तक सुनाई पड़ती रही। वहीं घरों की छतों पर दीये टिमटिमाने लगे। कई घरों पर रंग-बिरंगी लाइटें जगमगाती नजर आई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.