गिरडीह, फरवरी 21 -- गावां। गावां कालीमंडा परिसर में ग्रामीण युवा एकता मंच गावां के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीर गाथाओं के गुणगान व उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। जीतू सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब लक्ष्य जीतने का हो तो उसे प्राप्त करने के लिए कितना भी परिश्रम, कोई भी मूल्य, क्यों न हो उसे चुकाना ही पड़ता है। यह पंक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से संबंधित है। कोई भी कार्य करने से पहले उसका परिणाम सोच लेना हितकर होता है। हमारी आने वाली पीढ़ी उसी का अनुसरण करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि सत्य का मार्ग ही आपको साहसी बनाता है। निरंतर प्रयास करते रहें और अपने लक्ष्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.