हरदोई, जनवरी 26 -- हरदोई। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरकारी और निजी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन पुलिस लाइन परिसर में हुआ। यहां भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहीं। मंत्री रजनी तिवारी ने पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री ने शांति और सौहार्द के प्रतीक सफेद कबूतरों को खुले आसमान में उड़ाया। पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। परेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.