जौनपुर, फरवरी 6 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिरसी स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को विद्यालय के संस्थापक स्व. ठाकुर विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 70 वर्ष पूर्व विद्यालय की स्थापना करना दूरदर्शिता और समाज के प्रति समर्पण का परिचायक था। ठाकुर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। वे राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे। अध्यक्षता बांकेलाल यादव ने और संचालन विनोद सिंह ने किया। विद्यालय के प्रबंधक डा. विनय कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति ...