रांची, अगस्त 31 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी धर्मप्रांत के सभी पैरिश में रविवार को ख्रीस्तीय माताओं की संरक्षिका संत मोनिका का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संत मिखाइल चर्च सहित सभी गिरजाघरों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। खूंटी शहर में संत मिखाइल महागिरजाघर में खूंटी धर्मप्रांत के विशप विनय कंडुलना के नेतृत्व में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धर्म बहनों एवं मसीही विश्वाशियों को संबोधित करते हुए विशप विनय कंडुलना ने कहा कि संत मोनिका महान माताओं में से एक थी। विशप ने कहा कि माताओं के पांच आदर्श गुण धीरज, दया, ममता, सेवा व त्याग को आत्मसात करने की जरूरत है। तभी जाकर आप एक सफल माता बन सकते हैं। उन्होंने धार्मिक कर्तव्य के प्रति सजग रहने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ करने के लिए संत मोनिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.