दुमका, फरवरी 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका। रविवार को दुमका के ननकु कुरूवा स्थित श्री शिरड़ीधाम साईं मंदिर का 13 वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना हुई। बाबा के विशेष पूजा और आरती में भाग लेने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। सुबह से ही मंदिर परिसर में साईं भक्तों का तांता लगा रहा। श्री शिरड़ीधाम साई मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 6 बजे काकड़ आरती से समरोह का शुभारंभ हुआ। दिन के 12 बजे मध्याह्न आरती की गई। 1 बजे से साईं भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...