सीतापुर, अप्रैल 7 -- बिसवां, संवाददाता। घरों व मंदिरों में भगवान राम का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेत्र के ग्राम उलरा में राम जानकी ट्रस्ट मंदिर पर राजा अभय प्रताप सिंह टिकरा, निर्भय प्रताप सिंह ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। पुरोहितों ने राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना व जन्म उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भंडारे का भी भव्य आयोजन भी हुआ। मंदिर के सरवराकार श्री सिंह ने बताया मंदिर 130 वर्ष पुराना है। इसमें राम लक्ष्मण सीता की मूर्ति स्थापित है। आयोजक निर्भय प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...