दुमका, फरवरी 2 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड शैक्षणिक क्षेत्र के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय मसलिया (दलाही) का 16 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका विधायक बसंत सोरेन शामिल हुए। समारोह में विधायक का आदिवासी रीति रिवाज से स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख बासुदेव टुडू,झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो, काशीनाथ महतो, पंचायत के मुखिया जगदीश टुडू, पंचायत समिति सदस्य प्रेमलता भगत मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक बसंत सोरेन विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं के द्वारा बंगला, हिंदी,संथाली नृत्य, संगीत एवं नाट्य आदि मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत प्रस्तुत कर लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एज...