अररिया, अक्टूबर 24 -- जोकीहाट(ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र में भाई बहन के पवित्र प्रेम का पर्व भैया दूज श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में गुरूवार को मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से चहल-पहल रहा। गांव से लेकर शहर तक लोग बहनों से मिलकर कुशल समाचार जाना। जहानपुर गांव के पंडित विजय कृष्ण ठाकुर ने बताया कि भातृ द्वितीया पर्व का सनातन संस्कृति में बड़ा महत्व है। पौराणिक कथा के अनुसार भातृ द्वितीया के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गये थे। यमुना ने उनका आदर सत्कार कर भोजन कराया और तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। यमराज प्रसन्न होकर कहा कि जो भी भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक कराएगा उसे यमलोक का भय नहीं होगा। पंडित जी ने बताया कि इस अवसर पर बहन अपने भाई के दीर्घायु होने की कामना करती है। पर्व के दौरान नगर पंचायत जोकीहाट से लेकर ग्रामीण क्षे...