जहानाबाद, अप्रैल 6 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर के सिकरिया स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को धूम धाम से पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद संगठन की नीतियों और उद्देश्य पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश की सेवा सर्वोपरि है। यही कारण है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इधर मंडल कार्यालय और कई बूथों पर भी भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा लहराया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा भी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...