देवरिया, नवम्बर 21 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। जैन धर्म के नौंवे तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत की जन्मस्थली खुखुन्दू में भगवान पुष्पदंत नाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव में मगन होकर नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले मंदिर में स्थापित भगवान पुष्पदंत नाथ की मूर्ति पर अभिषेक जल, चंदन, दूध, दही, केसर, सर्व औषधि, गन्ना, संतरा, नारियल आदि रसों से किया। इसके बाद जगत शांति की मंगल कामना हेतु शांति मंत्र पाठ शांतिधारा किया। भगवान का पूजन अष्ट द्रव्य, जल,चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीपक, धूप, फल से अर्घ्य किया। इस दौरान मंगल आरती.... जय पुष्पदंत स्वामी काकन्दी में जन्मे... त्रिभुवन में नामी से किया । इसके बाद मधुर भजन....कलश हाथों में लेकर, करुं अभिषेक प्रभु पर, तीर्थंकर प्रभु करना कृपा अब मुझ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.