अररिया, जनवरी 10 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सरला सत्यनारायण यादव महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. सत्यनारायण यादव की 33वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उनकी याद में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक दयानंद यादव ने उनके जीवन वृत्त पर चर्चा करते हुए बताया कि वह 1967 से लेकर 77 तक नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया तथा इस दौरान बिहार सरकार में नदी घाटी परियोजना मंत्री रहकर इस क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे क्षेत्रवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये। पहाड़ों से निकलने वाली नदियां जो इस क्षेत्र में काफी उत्पाद फैलाती थी, वैसे नदियों के मुहाने को बंद करवाया तथा नहरों का निर्माण करवाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.