हापुड़, जनवरी 21 -- हापुड़। दीवान इण्टर कॉलेज हापुड़ में वार्षिकोत्सव उमंग 2026 का धूमधाम से आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों ने जनजागरुकता से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हास्य कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी बच्चों एवं अभिभावकों को खुशी के रंगों से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि ब्रजमोहन गुप्ता प्रतिनिधि विद्यालय प्रबंध समिति, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक जतनपाल सिंह ने विचार रखें। अतिथियों के द्वारा हवा में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। विद्यालय में वर्षभर जिन छात्रों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उन्हें मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने अपने भाषण में छात्रों को बदलती परिस्थिति के अनुरूप अपने आप को ढालने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य डॉ.ऋषिपाल सि...