सोनभद्र, दिसम्बर 12 -- ओबरा। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरण निर्मल के जन्म दिवस पर शुक्रवार को नगर के साईं मंदिर पर दलित समाज के बच्चों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉक्टर साहब के जीवन संघर्ष और समाज में उनके योगदान को बताया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बच्चों में मिठाई और केक वितरित किया गया। इस दौरान बच्चों में कॉपी, पेंसिल, पेन, रबड़ और कटर बांटकर बच्चों को शिक्षा के महत्व की जानकारी देकर जागरूक किया गया। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अजीत कन्नौजिया ने बताया कि डॉ. रामकरण निर्मल धोबी समाज से आते हैं और तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी डॉ. की उपाधि धारण की। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ज्यूतेश गौतम, खुर्शीद आलम, युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिपिन सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दु...