बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- एसडीएम कॉलोनी स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक महोत्सव उड़ान-2025 बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रमों से सजे इस समारोह में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।उड़ान की थीम के माध्यम से विद्यार्थियों ने जीवन में माता-पिता, शिक्षक और मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मंचित नाटक और प्रस्तुतियों के जरिए बताया गया कि ये सभी जीवन की राह में मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा देने वाले स्तंभ होते हैं।कार्यक्रम की मुख्य आकर्षक प्रस्तुति दशावतार नाटक रहा, जिसमें छात्रों ने भगवान विष्णु के दसों अवतारों को जीवंत रूप में दर्शाया। इसके अलावा भांगड़ा, घूमर और कथक जैसे लोक और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने दर्शक...