मिर्जापुर, दिसम्बर 24 -- चुनार,हिन्दुस्तान संवाद। नगर के गंगेश्वर नाथ स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव अनुगूंज कार्यक्रम आयोजन उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात कालेज की प्रधानाचार्य रश्मि सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं की ओर से लगाए गए कैरियर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्राओं से बातचीत कर उनके लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने गणेश वंदना व सरस्वती वंदना हे हंस वाहिनी ज्ञान दायिनी मा...