हापुड़, जनवरी 28 -- जनहित इंटर कॉलेज श्यामपुर जट्ट का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.जितेंद्र कुमार द्वारा वर्षभर की गतिविधियों का विवरण एवं प्रगति, विकास का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। छात्र छात्राओं ने संगीत के विभिन्न रंगों को बिखेरते हुए मंच पर मनमोहक प्रस्तुति दी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.श्वेता पूठिया, क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया ने स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह, कर्नल ओमकार शर्मा, नरेश उपाध्याय, डॉ किरण सिंह और कमलेश चंद्र शर्मा का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.