गढ़वा, नवम्बर 15 -- कांडी, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह व जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ राकेश सहाय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के तीन झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डुमरसोता गांव के राममणि तिवारी, कोरगाईं के हरिवंश पांडेय व कसनप के उपेंद्र तिवारी शामिल हैं। कार्यक्रम से पूर्व बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बारी-बारी से पुष्प अर्पण किया। साथ ही झारखंड राज्य की मांग करने वाले आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए लोगों ने कहा कि झारखंड राज्य की मांग करने में उन्हें जेल जाना पड़ा। लाठियां खानी पड़ी। झारखंड गठन के 25वीं वर्षगांठ पर गर्व महसूस हो रहा है। उक्त अवसर पर प्रधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.