बिहारशरीफ, दिसम्बर 6 -- धूमधाम से मना गृह रक्षा वाहिनी संघ का 79वां स्थापना दिवस फोटो 06 शेखपुरा 02 - जिला समादेष्टा कार्यालय में शनिवार को झंडे को सलामी देते होमगार्ड। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गृह रक्षा वाहिनी संघ का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को जिला समादेष्टा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कंपनी कमांडर नरेश झा द्वारा झंडोतोलन किया गया तथा होमगार्डो ने झंडे की सलामी दी। संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नथुन पासवान ने कहा कि संघ की एकता के कारण ही हाल में सरकार की ओर से होमगार्डों को बडी राहत दी गई है। लोगों ने संघ की एकता बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में प्लाटुन कमांडर कुणाल कुमार, बीणा कुमारी, नीतू कुमारी, अमृता कुमारी, सुनील कुमार, उदय शंकर पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...