हापुड़, फरवरी 4 -- हापुड़। इंद्रप्रस्थ शैक्षिक संस्थान जरौठी हापुड़ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन पूजन हुआ। हवन पूजन के बाद आयोजित समारोह में स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के पदाधिकारी डॉ विकास अग्रवाल ने कहा कि 2004 से लेकर आज तक का यह संस्था रूपी वटवृक्ष संघर्ष और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। डॉ.विपिन गुप्ता ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन अध्यापन कर रहे हैं। पदाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि आज उक्त संस्था में शिक्षाशास्त्र विधिशास्त्र, नर्सिंग एवं तकनीकी के बहुत से प्रोफेशनल और वोकेशन पाठ्यक्रम संचालित हैं। संस्थान के निदेशक डॉ सतीराम सिंह ने कहा कि जिले के शैक्षिक विकास में इंद्रप्रस्थ शैक्षिक संस्थान का विशेष योगदान है। डॉ अंशु शर्मा, मंगलसैन गुप...